Menu
DELHI TO KEDARNATH

Delhi To Kedarnath kaise jaen ! Easiest Way

Delhi To Kedarnath kaise jaen ! Easiest Way

दिल्ली से केदारनाथ धाम: पूरी यात्रा गाइड

केदारनाथ मंदिर पंच केदारों में सबसे प्रमुख ज्योतिर्लिंग है, जहां भगवान शिव के कूबड़ यानि की पृष्ठभाग की पूजा होती है। महाभारत के अनुसार, पांडवों ने युद्ध के पाप से मुक्ति के लिए शिव का पीछा किया, भगवान् शिव ने बैल रूप धारण कर केदारनाथ में धरती में समा रहे थे तभी उनका पीठ पकड़ कर भीम ने खिंचा तो यही केदारनाथ में गिरा और तभी से यहाँ भगवन सिव के बैलरूपी पीठ की पूजा होती है । आदि शंकराचार्य ने 8वीं शताब्दी में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया, जो 2013 बाढ़ में भी भीमशिला की रक्षा से बचा रहा।

यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थान

दिल्ली से केदारनाथ कुल 452 किमी है मुख्य रूट जिसमे दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → रुड़की → हरिद्वार → ऋषिकेश → देवप्रयाग → श्रीनगर → रुद्रप्रयाग → गुप्तकाशी → सोनप्रयाग → गौरीकुंड → केदारनाथ। रास्ते में देवप्रयाग (अलकनंदा-भागीरथी संगम), रुद्रप्रयाग (अलकनंदा-मंदाकिनी संगम) जैसे पवित्र स्थान पड़ते हैं, जहां रुककर दर्शन करें। गुप्तकाशी में शिव मंदिर व विश्रामघर भी उपलब्ध है।

रुद्रनाथ यात्रा  में जुडी है ये नयी चीज़े – How To Reach Rudranath From Delhi – Rishikesh

सबसे सस्ता रूट

सबसे किफायती दिल्ली से बस से यात्रा है—ISBT कश्मीरी गेट से रात 9-11 बजे सोनप्रयाग/गुप्तकाशी से बस जाती है जो ₹850 से ₹1200 के बीच होती है , और अगर अगर दिल्ली से बस छूट जाए तो आप हरिद्वार या ऋषिकेश तक आ सकते है आपको वहां से बस मिल जाएगी जो आपको सोन प्रयाग तक ले कर जाएगी , फिर सोनप्रयाग से शेयर्ड जीप आपको मिलेगी जो आपको गौरीकुंड तक ले कर जाएगी जिसका किराया लगभग (₹150-₹200) होगा । कुल लागत एक व्यक्ति के लिए ~₹1500-₹2000 तक होगी (ट्रेक छोड़कर), ट्रेक में 12 से 14 घंटे लगते हैं। वो भी आपके पैदल चलने की छमता के अनुसार , वैसे वहां घोड़े खच्चर भी चलते है , और पोर्टर भी , पोर्टर लगभग 9 से 10K लेता है आपके वजन के अनुसार , और घोड़े का charge 5 se 6K के बीच होता है वो भी month के अकॉर्डिंग अगर आप पीक सीजन में चले गए जैसे june तो आपको 15 से 20K भी लग सकते है

फ्लाइट से रूट

दिल्ली से देहरादून जॉली ग्रांट एयरपोर्ट (1 घंटा, ₹2500-₹5000), फिर सोनप्रयाग तक टैक्सी 220 किमी, 8 घंटे, ₹13500+)। हेलीकॉप्टर अगर आप लेना चाहते है तो आपको फाटा/सिरसी से केदारनाथ तक मिल जायेगा और बुकिंग पहले करवा ले केवल IRCTC से जो बिलकुल सेफ है , ₹3000-₹7000, 5-7 मिनट) लगेंगे ये आपको जल्दी केदारनाथ जी के दर्शन कर्व्वा देगा

ट्रेन से रूट


दिल्ली से हरिद्वार/ऋषिकेश ट्रेन (मुसाफिर, शताब्दी: ₹400-₹1500, 4-7 घंटे), स्टेशन से बस गुप्तकाशी (₹500-₹700)। हरिद्वार में रुककर गंगा स्नान करें

केदारनाथ जाने का सबसे सही महीना कौन सा है – Best Time To Visit Kedarnath –

टैक्सी विकल्प:

Travelling Dost जैसी विश्वसनीय सर्विस से ऋषिकेश से पर्सनल टैक्सी बुक करें—सुरक्षित, AC (₹12,000-₹18,000 राउंड ट्रिप 4-6 लोगों के लिए), गुप्तकाशी या सोनप्रयाग तक जाती है। इसके बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड शेयर्ड जीप (₹150), फिर ट्रेक। Travelling Dost यात्रियों को ड्राइवर गाइडेंस व रुकावटें देती है—बुकिंग के लिए travellingdost.in चेक करें, ग्रुप के लिए सुपर वैल्यू!

ट्रेक विवरण
गौरीकुंड से केदारनाथ ट्रेक 16-18 किमी (6-10 घंटे, मध्यम कठिनाई)। पथ: गौरीकुंड → रामबाड़ा (7 किमी) → जानकी चट्टी (3 किमी) → भुजबासा/लिंचोली (3 किमी) → चोराबारी ताल → केदारनाथ

रुकने की जगहें
सोनप्रयाग: GMVN गेस्टहाउस, धर्मशालाएं (₹500-₹1500)।

गौरीकुंड: होटल/टेंट (₹800-₹2000)।

रमबाड़ा/जानकी चट्टी: ढाबे/टेंट (₹400-₹1000)।

भुजबासा: GMVN टेंट (₹1000-₹2000, रात्रि ठहराव सीमित)।
केदारनाथ में GMVN, अश्रम (₹1000-₹3000)। पहले बुकिंग करें। सुरक्षित यात्रा के लिए e-kedarnath.uk.gov.in पर रजिस्टर करें!

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *